मंगलवार, 15 जुलाई 2025

मोबाइल ने रोक दी जिन्दगी #mobile

 


हैलो दोस्तों आपका हमारे ब्लॉग में स्वागत है इस लेख में हम आपको वर्तमान के बदलते दौर के बारे मे बतायेंगे तो चलते हैँ किस तरह टेक्नोलॉजी ने सब कुछ बदल दिया है।

बच्चो का हर वक्त मोबाइल पर उँगलियाँ चलाना हर समय हाथ में मोबाइल लेकर बैठना, कोई भी काम हो चाहे खाना खा रहे हों या बाथरूम में नहाते हुए म्यूजिक सुनना हो- मोबाइल का साथ नहीं छूटता है ! जब बात होमवर्क या प्रोजेक्ट से सम्बंधित कुछ भी सर्च करने की हो तब वे अपने पेरेंट्स या शिक्षक से मदद लेने के बजाय मोबाइल का मार्गदर्शन पसंद करते हैं ! इसलिए मोबाइल कई बच्चों के लिए शरीर का एक न्य एक्सटेशन बन गया है जो चौबीस घंटे उनके साथ रहता है !

ऑनलाइन गेम्स की लत 

बच्चों में ऑनलाइन गेम्स खेलने की लत बढ़ती जा रही है ! कुछ बच्चे लेवल पार करने के  लिए मा


ता - पिता का पैसा लगा रहे हैं और हारने पर कुछ गलत कदम उठा लेते हैं झूठ बोलने लगते हैं जिससे बच्चों को बचाना चाहिए और पेरेंट्स को सजग रहने की आवस्यकता है !

आँखों की दिक्कत 

मोबाइल में लगातार गेम खोलने या सोशल मिडिया पर जायदा वक्त बिताने के कारण बच्चों में आँखों की सेहत पर नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है ! मसलन ,डिजिटल आई स्ट्रेन या कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम की समस्या बाद रही है 

कम होती एकाग्रता 

हर पल मोबाइल परा आते massage अलेअर्ट उनकी एकाग्रता को भटकते हैं उनकी एकाग्रता कम होती जा रही है और वे कम को बीच में ही छोडकर मोबाइल देखने लगतेहैं

शनिवार, 12 जुलाई 2025

ब्लॉगर बनना है तो ये स्किल सीख लो 😃




         ब्लॉगर  बनने के लिए कुछ जरूरी बातें

             ब्लॉगर  के जरिये अपना खर्च चलाना है तो आपको एक अच्छा अनुभव और स्किल की जरुरत होगी तभी आप इस आधुनिक समय में एक अच्छा ब्लॉगर बनकर  अपना कैर्रियर बना सकते हैं इसके लिए आपको अपना श्रेष्ठ करना होगा l

एक अच्छा विषय का चयन और अन्य लोगों से बेहतर करना होगा तभी आप एक अच्छा प्रॉफिट ब्लोगिंग से earn कर पाएंगे ट्रेंडिंग नीच पे आपको काम करना होगा जेनुअन कंटेंट क्रिएट करना होगा और इन सब के लिए आत्म विश्वास का होना बहुत अवश्यक है l तो स्टार्ट करते हैं इन्हीं बातों पर विशेष चर्चा ब्लॉग्गिंग में हम आम तौर पर एक विशिष्ट क्षेत्र को नीच के रूप में देखते हैं l 


जिसमे एक ब्लॉगर का हुनर किसी विशेष क्षेत्र में अच्छा खासा होना अवश्यक है तभी आप ब्लॉगर बनकर फ्यूचर सेट कर पाएंगे l

आज के समय में जिस विषय का जादा मांग है , आपको उन विषयों पर लिखना चाहिए ताकि आपका ब्लॉग ऐसे लोगों तक पहुँच सके जिनसे आपका ब्लॉग चल सके ऐसे विषय हैं स्वास्थ  शिक्षा रोजगार और मनोरंजन और ज्ञान वर्धक विषय जादा सर्च किये जाते हैं l आज के ज़माने में आप सफलता पाने के लिए अपने ब्लॉग के जरिये एफिलिएट कर सकते हैं लोगों को नये स्किल शिखा सकते हैं और लोगों के मदद करके भी अच्छा पैसा कम सकते हैं इसके लिए आपको अच्छा आर्टिकल लोगों के समझ में आने वाले सरल भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है

 

गुरुवार, 25 मई 2023

मध्य प्रदेश कक्षा दसवीं ,बारहवीं का परीक्षा परिणाम कि जानकारी यहाँ से देखें




MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेण्‍डरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज 25 मई को दोपहर 12:30 बजे बोर्ड रिजल्‍ट की घोषणा की. एमपी बोर्ड 10वीं क्लास में इस साल ओवरऑल 63.29% स्टूडेंट्स पास हुए हैं जबकि 12वीं क्लास में 55.28% स्टूडेंट्स पास हुए हैं.  स्‍टूडेंट्स को अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं

परीक्षा परिणाम कि जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें 

10th के लिए यहाँ क्लिक करें

12th के लिए यहाँ क्लिक करें

यहाँ से परीक्षा परिणाम देखें

यहाँ क्लिक करें


गुरुवार, 14 जुलाई 2022

अतिथि शिक्षकों के लिए खुसखबरी, अतिथि शिक्षक भर्ती 2022-23


नमस्कार दोस्तों मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर अतिथि शिक्षकों से अध्यापन कार्य कराया जाता है । जिसका आदेश 13 जुलाई 2022 को जारी किया गया है । 
यहाँ बता दें अतिथि शिक्षकों द्वारा लंबे समय से आदेश का इंतजार किया जा रहा था, आदेश आने से अतिथि शिक्षकों को राहत मिला है ।वहीं कम वेतन पर रखे अतिथि शिक्षकों को हर साल पुनः आवेदन करना पड़ता है और 12 माह का वेतन नहीं मिलता जिससे अतिथि शिक्षकों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है और उन्हें परिवार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए अदेश आने से शिक्षकों में खुशी देखने को मिल रही है । तो चलते हैं आदेश में क्या लिखा गया है किस तरह कि भर्ती प्रक्रिया होगी पात्रता क्या होगी पूरी जानकारी के लिए इस लेख मे बने रहिये। 
आपको बताते चलें आप हमारे ये है जिन्दगी ब्लॉग में ये न्यूज़ पड़ रहे हैं । तो दोस्तों शिक्षा विभाग ने यह आदेश 13 जुलाई को जारी किया है। 
लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा जारी किये गए आदेश में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षक व्यवस्था करने के लिए जारी किया गया है।

यह आदेश कि प्रति  1.समस्त संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ।
2.समस्त जिला शिक्षा अधिकारी ।
3.समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी ।
4.समस्त संकुल प्राचार्य , प्राचार्य  हाई / हायर सेकेण्डरी स्कूल मध्य प्रदेश। के लिए जारी किया गया है।

संदर्भ - 1. राज्य शासन का पत्र क्र /44-15/2010/20-2 दिनांक 09/11/2016
2.राज्य शासन का पत्र क्र /44-13/2017/20-2 दिनांक 07/07/2018
3.संचालनालय का पत्र क्र/रा.मा. शि. अ./अतिथि शिक्षक/2019/2013 दिनांक 04/07/2019


राज्य शासन के संदर्भित आदेश के अनुसार प्रत्येक शैक्षाणिक 
सत्र मे रिक्त पदों के विरुद्ध SMC/SMDC द्वारा तैयार पैनल से अतिथि शिक्षक के आमंत्रण कि प्रक्रिया कि जाती है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों के आमंत्रण हेतु निम्नानुसार कार्यवाही करने के आदेश जारी हुआ है।


1. रिक्तियों का अपडेशान - अतिथि शिक्षकों कि आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से हो सकती है- 

1.1  नियमित शिक्षक के कार्यरत नहीं होने के फलस्वरुप रिक्त होने के कारण।
1.2  नियमित शिक्षक के 15 दिन या अधिक दिवस के अवकाश / प्रशिक्षण इत्यादि के कारण।

1.3  शैक्षणिक सत्र 2022-23 से विद्यालयों कि रिक्ति को संकुल प्राचार्य द्वारा अतिथि शिक्षक पोर्टल में दर्ज किया जाएगा तदुपरांत जिला शिक्षा अधिकारी के ऑनलाइन अनुमोदन के उपरांत रिक्तियां अतिथि शिक्षक पोर्टल पर प्रदर्शित होगी।

1.4  नियमित शिक्षक के कार्यरत नहीं होने के फलस्वरुप रिक्ति दर्ज करने हेतु प्रक्रिय-
एजूकेशन पोर्टल के अनुसार रिक्ति ( स्वीकृत पद के विरुद्ध कार्यरत नियमित शिक्षक कि संख्या को घटाने पर )
कि सीमा के अंदर अतिथि शिक्षक कि रिक्ति दर्ज कि जा सकेगी।

1.5   नियमित शिक्षक के 15 दिन या उससे अधिक दिवस के अवकाश/ प्रशिक्षण इत्यादि के कारण निर्धारित अवधि के लिए रिक्ति दर्ज करने कि प्रक्रिया -

नियमित शिक्षक के अवकाश/ प्रशिक्षण इत्यादि के कारण नियमित शिक्षक के अनुपस्थिति अवधि हेतु अतिथि शिक्षक के लिए रिक्ति प्रदर्शित करने हेतु संकुल प्राचार्य द्वारा जानकारी अतिथि शिक्षक पोर्टल पर दर्ज कि जाएगी। जिसमें नियमित शिक्षक के प्रशिक्षण /अवकाश से वापिस आने कि तिथि भी अंकित करना होगा |

नियमित शिक्षक की अनुपस्तिथि अवधि के लिए अतिथि शिक्षक   आमंत्रित किये जा सकेंगे| 

  1.6  अपडेशन  में दर्ज की जा रही रिक्तियों के विरुद्ध यह भी अंकित किया जाय , रिक्ति वाले पद एवं विषय का पैनल विद्यालय में उपलब्ध है अथवा नही | 

1.7  रिक्तियों को दर्ज/अनुमोदित करते समय अध्यापन व्यवस्था से संबंधित संचालनालय के निर्देश क्रमांक/22 दिनांक 04/01/2022 को ध्यान में रखा जाय |

2.  विद्यालय जिनमे पैनल पूर्व से उपलब्ध है , उन विद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों का आमंत्रण -


2.1   विद्यालय जिनमे रिक्ति वाले पद एवं विषय का पैनल पूर्व से उपलब्ध है, उन विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के आमंत्रण में माननीय उच्च न्ययालय द्वारा दिनांक 11/10/2018 को दिए गए निर्णय की निम्नानुसार कणिका 27  {i i i} का पालन किया जाए |

2.2  कणिका - 2.1 में उल्लेखित निर्णय के परिपालन में विद्यालय में उपलब्ध पैनल से गत वर्ष कार्यरत अतिथि शिक्षक को ही प्राथमिकता के आधार पर रखा जाए | संबंधित से सहमति की स्तिथि में लिखित में असहमति प्राप्त कर अभिलेख में संधारित करें तथा पैनल से अगले क्रम के अभ्यर्थी को आमंत्रित किया जाए अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित करने की समय सारणी बिंदु क्र-5 पर है |

2.3   संदर्भित पत्र क्र-3 की कणिका 3.1.2 के अनुसार गत वर्ष 30% से कम परिणाम वाले आवेदक को अतिथि शिक्षक हेतु आमंत्रित नहीं किया जाए| 
   
3.  विद्यालय जिनमे पैनल पूर्व से उपलब्ध नहीं है , उन विद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों का आमंत्रण -  विद्यालय में किसी विषय का पैनल उबलब्ध नहीं होने की स्तिथि में gfms पोर्टल पर प्रदर्षित रिक्तियों में यह उल्लेखित होगा कि इस पद/विषय की रिक्ति का पैनल विद्यालय में उपलब्ध नहीं है | आवेदक इन विद्यालयों में बिंदु क्र/4 में दी गई समय सारणी अनुसार आवेदन प्रस्तुत करेंगे|

विद्यालय प्राप्त आवेदनों के स्कोरकार्ड के आधार पर पदवार -विषयवार पैनल तैयार कर संदर्भित निर्देशों के अनुसार अतिथि शिक्षक को आमंत्रित करेंगे |

4. समय सारणी - 


5.  सामान्य निर्देश - 
      सी. एम . राइज  विद्यालयों में भी विषय शिक्षकों के रिक्त पद हेतु उक्त प्रक्रिया के अनुसार अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित किया जाए |

5.2 विद्यालयों में प्रयोगशाला, खेलकूद तथा अन्य सह अकादमिक पदों के लिए अतिथि शिक्षकों के आमंत्रण के निर्देश प्रथक से जारी किए जाएंगे |

 5.3 अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित करने के पूर्व यह सुनुश्चित करें कि आवेदक की GFMS पोर्टल में पंजीकृत जानकारी सत्यापित है अर्थात आवेदक के पास स्कोर कार्ड है | तथा स्कोर कार्ड में उस विषय के पैनल में स्कोर प्रदर्षित हो रहा है | 
 संस्था प्रमुख GFMS पोर्टल से आवेदक का स्कोर कार्ड डाउनलोड कर अभिलेख में संधारित करें | 

5.4 किसी भी स्तिथि में ऑफ लाइन रूप से अतिथि शिक्षक को आमंत्रित नहीं किये जायें | 

उक्त निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आदेश जारी किए गए हैं |
अतिथि शिक्षक हेतु नए आवेदन  फॉर्म डाउनलोड करने के लिए  यहाँ क्लिक करें ।







 

मंगलवार, 1 मार्च 2022

पवित्र नदी माँ नर्मदा का पावन तट चन्दन घाट



माँ नर्मदा जी दरशन-

हैलो दोस्तों कैसे हैं आप, दोस्तों आज है शिवरात्रि तो चलते हैं माँ नर्मदा के गोद में बसे चन्दन घाट और माँ नर्मदा जी का दर्शन करते हैं । तो दोस्तों माँ नर्मदा जी के  दर्शन
मात्र से पुन मिलता  हैं ऐसी मान्यता है, और सारे कष्ट मिट जाते हैं । ऐसी है माँ नर्मदा जी । 

माँ नर्मदा तट चन्दन घाट जाने का रास्ता-
तो दोस्तों चन्दन घाट जाने के लिए जबलपुर अमरकंटक मार्ग से 5 किलो मीटर दूरी पर है। यहाँ पर माँ नर्मदा जी विराजमान हैं । चन्दन घाट जाने के लिए ग्राम सागर टोला से शहडोल रोड में 5 किलो मीटर कि दुरी पर है। तो आप यहाँ पर जरूर आइये और माँ नर्मदा जी का दर्शन करिये ।

 यहाँ पर भव्य  शिव मंदिर का निर्माण श्री राम लाल चक्रवर्ती जी के द्वारा कराया गया है जो बहुत हि मनोरम और शोभायमान है इस तट को सुंदरतम्  प्रदान करता है । इस मंदिर का निर्माण उनहोंने बहुत श्रृद्धा से कि है । 
मंदिर कि कुछ खास झलकियां

https://drive.google.com/file/d/1H-9N75amKe9jd-wtL-M2c9_-58RJp_ql/view?usp=drivesdk


शिव जी को अर्पण करने से क्या क्या लाभ प्राप्त होता है-
शिव लिंग पर कचचा चांवल चढ़ाने से धन सम्पदा कि प्राप्ति होती है।
तिल चढ़ाने से समस्त पापों का नाश होता है।
शिव लिंग पर गेहूं चढ़ाने से सुयोग्य पुत्र कि प्राप्ति होती है।
शिव लिंग पर पानी चढ़ाने से परिवार के सदस्य का तेज बुखार कम होने कि मान्यता हैं।
शिव लिंग पर दूध मे चीनी मिलाकर चढ़ाने से बच्चों का मस्तिष्क तेज होता है।
भगवान शिव कि महिमा का बखान करना किसी कि बस कि बात नहीं है,
 तो ऐसी आस्था विश्वास ईश्वर के प्रति जरूर रखिये ईश्वर सबके कष्ट दूर करेंगे । ईश्वर पर विश्वास रखिये जीवन मे कभी निराश नहीं होना चाहिए । 
मनुष्य के जीवन मे बदलाव-

हमेशा एक जैसा जीवन नहीं होता समय बदलता रहता है , कभी बुरे तो कभी अच्छे दिन जरूर आते हैं। प्रकृति तक को अनेक मौसम परिवर्तन का सामना करना पड़ता हैं। कभी बारिश तो कभी गर्मी , ठण्ड मौसम बदलता रहता है । ऐसे हि मनुष्य का जीवन है , 
मनुष्य का जीवन अमूल्य -
अपने जीवन को ईश्वर को अर्पित कर देना चाहिए वो सबका ख्याल रखते हैं । ईश्वर मे आस्था हि जीवन कि सच्चाई है अगर आस्था नहीं होगी तो ईश्वर को पाना मुश्किल हो जाता है। मैं इस लेख को पढ़ने वाले सज्जनों से निवेदन आग्रह करता हूँ, अपने माता पिता  का ख्याल जरूर रखियेगा। आपके हर खुशी के लिए उन्होंने अपने खून पसीना बहाया है। 
अपका बहुत बहुत धन्यवाद आप हमारे ब्लॉग मे विजिट किये । "हर हर नर्मदे "

मंगलवार, 18 जनवरी 2022

NOTE MAKING AND LETTER WRITING INSTRUCTIONS




Hello respected teacher's and dear student's


हमारे इस लेख मे जानेंगे नोट मेकिंग और पत्र लेखन के टिप्स और फॉर्मेट किस तरह से बनाना होता है तो इस लेख को पूरा पढ़िए आपको जरूर हेल्पफुल होगा। 


WRITING


माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्धारित ब्लू प्रिंट के अनुसार इस section के लिए 16 अंक निर्धारित है। इन 16 अंको का विभाजन 4 प्रश्नों के रूप मे किया गया है 

1.   Note making with Title                  -04 marks
2.   Formal/informal letter                   -04 marks
3.   Essay                                               -05 marks
4.   Picture guided composition         -03 marks


NOTE MAKING:-                              4×1=4 marks


1. सबसे पहले passage को कम से कम तीन बार पढ़ना         चाहिए ।
2. पहली Reading जिससे हम passage के main               ideas के बारे में जानकारी मिलती है इस Reading से         हमें passage का title भी मिल सकता है।
3.  दूसरी Reading करते समय passage में आये main        points/key words को identify करके under              line  करना चाहिए ।
4.   तीसरी Reading में main point/key word से related detail को समझकर उनको लिखना । ये हमारे points होंगे।


WRINTING:-


                   अब हमारे द्वारा passage में चिन्हित किये  गए  main points को logical sequence में निर्धारित format में लिखेंगे। main points से related details को पॉइंट  में लिखना है। main points एवं points को margin से एक समान दूरी पर लिखें। Notes बनाते समय abbreviations का प्रयोग करें।

FORMAT OF NOTE MAKING


      Title...........................

1.     sub heading 
         1.1
         1.2
2.     Sub heading
         2.1
         2.2
3.     Sub heading
         3.1
         3.2

USE OF ABBREVIATIONS:-
Eg- dvlpmnt for development, meng for morning

                               

                    LETTER WRITING         4×1=4marks

      

    गतिविधि:-
                इस खंड को समझाने के लिए छात्रों से निम्न प्रश्नों      के माध्यम से चर्चा करें।
1.  क्या वर्तमान समय एवं पूर्व के समय के पत्रों को लिखने        के तरीके या माध्यम में कोई अंतर है?
2.  पूर्व के समय में पत्र किस प्रकार के माध्यम से लिखे जाते        थे।
3.   क्या आपने कोई पत्र / आवेदन पत्र लिखा है?

▶️  उपर्युक्त प्रश्नों पर चर्चा करने के बाद किसी एक पत्र/              आवेदन पत्र की विषयवस्तु के बारे में छात्रों से चर्चा करें।
LETTERS दो प्रकार के होते हैं :-
 1.    Informal  Letters -
  a.  यह मित्र, सम्बन्धी अथवा रिश्तेदार को लिखा जाता है।
  b.  इसकी भाषा अनौपचारिक होती है।


FORMAL LETTERS


 a. यह किसी अधिकारी अथवा संस्था को सम्बोधित              कर  लिखा जाता है।
b. इसकी भाषा औपचारिक होती है।
c. सामान्य भाषा में इसे Application भी कहा जाता है।



                         INFORMAL LETTER


 INFORMAL LETTER के FORMAT को विद्यार्थियों से प्रश्न पूछ कर विकसित कर सकते हैं। जैसे-
What is your address?
What is the date today?
Who are you writing this letter to?
What is the message?


Teacher will write address of some students on the board . Teacher can ask some questions to get format from students.

1.   Whom are you writing a letter? 
2. Who addressing you?
3. Where does XYZ live ?
4. Where are you residing?
 Explain them house no. Street, city, state postal code etc. 


Application/Letter Marking Scheme:-
Sender's/ Receiver's Address + Salutation   -1 marks

Body/content.               -   2 marks

Subscription                  -  1 marks
 


INFORMAL  LETTER

PRESENTATION:-   Teacher will show the format of information letter on the board and tell them about the given marks distribution.


FORMAT OF INFORMAL LETTER 



SENDER'S ADDRESS


DATE                                      }                 1 marks  


SALUTATION






BODY OF THE LETTER
                                                        }         2MARKS

(DEPENDS ON THE CONTENT) 






COMPLIMENTARY
CLOSE

SUBSCRIPTION            }      1MARKS

NAME





KEY POINTS:-

1.  SALUTATION - DEAR, MY LOVING FRIEND........ (GREETING)

2. OPENING -

a. How are you?
b. I hope that you are doing well.
c. I am well here and hope the same for you.


Write  3-4 lines according to subject ( friendly tone)

3. Ending-
a. See you soon.
b. With regards .
c. Lots of love .
d. Best wishes .
e. I am looking forward to meeting you soon.



FORMAT FOR FORMAL LETTER:-


TO

ADDRESS OF SENDER
DATE :-
ADDRESS OF RECEIVER          }     1
SUBJECT:-
SALUTATION



Body of letter (content as per the question) 2marks



Thanking you                      }       2marks
Sender's name





हमारे यूट्यूब चैनल RPDEBTECH में सभी प्रकार के जानकारी  प्रसारित की जाती हमसे जुड़ने के लिए  सब्सक्राइब करें।

हमारे ब्लॉग मे आने के लिए धन्यवाद





                



बुधवार, 12 जनवरी 2022

स्वामी विवेकानंद जी शिकागो मे यादगार भाषण दिए थे

स्वामी विवेकानंद का भाषण -



विवेकानंद जी ने अपने भाषण कि शुरुआत प्रिय  बहनों और भाईयों से की थी । उनहोंने अपने वक्तव्य मे कहा, आपके इस स्नेहपूर्ण और जोरदार स्वागत से मेरा हृदय अपार हर्ष से भर गया है । मैं आप सभी को दुनिया की सबसे पुरानी परंपरा की ओर से शुक्रिया करता हूँ। मैं आपको सभी धर्मों की जननी कि तरफ से धन्यवाद देता हूँ।


उन्होंने कहा, मेरा धन्यवाद उन लोगों को भी है जिन्होंने इस मंच का उपयोग करते हुए कहा कि दुनिया मे सहनशीलता का विचार भारत से फैला है । ' स्वामी विवेकानंद ने आगे बताया था कि उन्हें गर्व है कि वे एक ऐसे धर्म से हैं, जिसने दुनियाभर के लोगों को सहनशीलता और स्वीकृति का पाठ पढ़ाया ।

विवेकानंद जी सभी धर्मो का सम्मान करते थे 


शिकागो मे विश्व धर्म सम्मलेन के अपने भाषण मे स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि हम सिर्फ सार्वभौमिक सहनशीलता में हि विश्वास नहीं करते हैं। बल्कि हम दुनिया के सभी धर्मों के सामान मानते हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। और सभी धर्मों को सत्य के रूप मे स्वीकार भी करते हैं । मैं गर्व करता हूँ कि मैं एक ऐसे देश से हूँ जिसने इस धरती के सभी देशों और धर्मों के परेशान और सताए गए लोगों को सहारा दिया है ।


उन्होंने कहा कि यह बताते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि हमने अपने हृदय मे उन इजराइल की पवित्र स्मृतियां संजोकर रखी हैं, जिनके धर्म स्थलों को रोमन हमलावरों ने तोड़ तोड़कर खंडहर मे तब्दील कर दिया था। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारत मे शरण ली थी ।

मुझे गर्व है कि मेरा देश किसी धर्म का अपमान नहीं करता 


स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि सभी धर्मों के लोगों को शरण दी । मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस धर्म से हूँ । उसने महान पारसी धर्म के लोगों को शरण दी है। इसके बाद अभी भी उन्हें पाल रहा है। इसके बाद उन्होंने श्लोक की कुछ पंक्तियाँ भी सुनाई थीं।

रूचिनां वैचित्रयादृजुकुटिलनानापथजुषाम्  नृणामेको  गम्यसत्वमसी पयसामणव इव ।।


श्लोक का अर्थ


जैसे नदियाँ अलग अलग स्त्रोतों से निकलती है और आखिर में समुद्र मे जाकर मिलती हैं । वैसे ही मनुष्य अपने इच्छा के अनुरूप अलग अलग रास्ते चुनता है।


उन्होंने कहा, 'लंबे समय से कट्टरता, सम्प्रदायिकता, हठधर्मिता, आदि अपने शिकंजे मे जकडे हुए हैं। इन सभी ने धरती को हिंसा से भर दिया है। कई बार धरती खून से लाल हुई है, इसके आलावा कई सभ्यताओं का विनाश हुआ है और ना जाने कितने देश नस्ट हो गए।

इस प्रकार स्वामी विवेकानंद जी के वक्तव्यों ने विश्व मे उनको प्रसिद्ध कर दिए । हम ऐसे महान विचारशील व्यक्ति को नमन करते हैं। स्वामी विवेकानंद जी के भाषण ने विश्व को एक नई ऊर्जा दिया और लोगों को विचार करने को प्रेरित किया ।


हमारे यूट्यूब चैनल RPDEBTECH को  ज्वाइन करें और महत्त्वपूर्ण जानकरी प्राप्त करें और अप टू डेट रहें। विडीओ मे जाने के लिए सब्सक्राइब करें ।





शनिवार, 8 जनवरी 2022

अध्यापकों की सेवा के 22 साल शून्य ,2018 से मानी जाएगी नियुक्ति ।

मध्य प्रदेश के करीब ढाई लाख अध्यापकों की सेवा के करीब  22 साल शून्य हो गए हैं। अध्यापकों की नियुक्ति 2018 से मानी जाएगी। इसके विरोध मे शिक्षक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जुलाई 2018 से अध्यापक संवर्ग को स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन कि घोषणा कि थी।


इसमें संविलियन कर समान पद नाम वा वेतन दिया जाना था लेकिन विभाग के अफसरों ने गुमराह कर अध्यापक संवर्ग के संविलियन को जुलाई 2018 से शिक्षा विभाग के स्थान पर एक नया कैडर राज्य शिक्षा सेवा में नवीन नियुक्ति प्रदान कर दी। जिससे प्रदेश के 2 लाख 37 हजार अध्यापकों की करीब 22 वर्षों  की सेवा शून्य हो गई है। उनकी वरिष्टता,पदोन्नति,क्रमोन्नति, ग्रेच्युटी, परिवार पेंसन इत्यादि से भी वंचित कर दिया गया। 



मुख्यमंत्री कि घोषणा अनुसार अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन होता, तो समस्त अध्यापक संवर्ग को नियमित शिक्षक संवर्ग के समान सभी शासकीय सेवा शर्तों का लाभ प्राप्त होता।





लेकिन विभाग के अधिकारीयों ने मूल विभाग के वर्ष 1994 मे मृत शिक्षक संवर्ग के कैडर को पुनर्जिवित करने के स्थान पर नए राज्य शिक्षा सेवा कैडर में संविलियन के स्थान पर नियुक्ति कर दी। 




इससे अध्यापक संवर्ग को जुलाई 2018 से नए सिरे से नियुक्ति मानी गई। इसके फलस्वरुप प्रदेश के समस्त अध्यापक की पूर्व मे की गई सेवा के अनुसार शासकीय लाभों को प्राप्त करने के लिए दर दर कि ठोकर खाने के लिए मजबूर हैं । राज्य शिक्षा सेवा की विसंगतिपूर्ण सेवा शर्तों, नियुक्ति के स्थान पर संविलियन करने व प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने समेत अन्य बिंदुओं को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। 



हमारे यूट्यूब चैनल RPDEBTECH को सब्सक्राइब कर अन्य महत्त्वपूर्ण जानकरी प्राप्त करें।
हमारे यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए सब्सक्राइब करें । 


हमारे ब्लॉग पर विजिट करने के लिए धन्यवाद

गुरुवार, 16 दिसंबर 2021

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021


प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी हुआ है जिसे जानना आपके लिए बहुत जरुरी है । अन्यथा फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।


फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले रूल बुक को जानना बहुत अवश्यक है। फॉर्म भरने के लिए आपको 12 वीं 50% मार्क्स के साथ पास होने की साथ दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा में प्रशिक्षित होना आवशयक है । पूर्व में जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म भर दिए हैं उन्हें पुनः फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है अगर ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पहले फॉर्म भर दिया है किसी भी प्रकार से सुधार करना चाहते हैं तो पहले भरे हुए फॉर्म रद्द हो जाएगा और उन्हें दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा। ऐसे अभ्यर्थी को फॉर्म में किसी प्रकार की छेड़छाड नहीं करना है। क्योंकि पहले भरे अभ्यर्थीयो को और नए अभ्यर्थीयो सभी पदों के लिए पात्र होंगे यदि वे पात्रता रखते हों तो इसलिए सुधार से पहले

 ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें । अंतिम तिथि 28/12/2021 से पहले अपना फॉर्म भर ले जिन परिक्षार्थियों के शुल्क भुक्तान सफल रहेगा उन्हीं लोगों के फॉर्म में सुधार होगा। इसलिए यह सुनिश्चित कर ले की आपका शुल्क भुकतान की स्तिथि क्या है। 

फॉर्म भरने के उपरांत प्रिंट को अपने पास सुरक्षित रख ले । फॉर्म भरने के उपरांत अपने प्रिंट फॉर्म को एक बार जरूर जान्च कर लेवें। ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना न पड़े अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करें। इस परिक्षा में सम्मिलित होने से पहले अपनी सभी पात्रता सम्बन्धी दस्तावेजों की जाच अवश्य करें । साथ ही अपने प्रोफाइल पंजीयन का मिलान कर लें। हम आपके भविष्य की कामना करते हैं।

ऑफिशियल लिंक में जाने के लिए यहाँ क्लिक करें https://peb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList.aspx


शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021

संकल्प की शक्ति सफलता कैसे मिलती है


नमस्कार दोस्तों आप सभी का मेरे इस ब्लॉग में स्वागत है, उम्मीद करता हूँ आप सभी स्वास्थ और प्रसन्न होंगे। 
संकल्प -


 यह कहा गया है कि " मन के हारे हार है मन के जीते जीत " यदि दृढ़ श्रद्धा और विश्वास से ठान लिया जावे कि मुझे अमुक कार्य करना है वह निश्चित ही पूर्ण होगा।
कुछ महान लोगों ने संकल्प किया वह पूर्ण हुआ जैसे इब्राहिम लिन्कन ने मन में बचपन से ही ठान लिया था कि मैं अमेरिका का राष्ट्रपति बनूँगा, एक दिन वह राष्ट्रपति बन गए जबकि वह बहुत गरीब किसान का बेटा था लेकिन दृढ़ निश्च्य ने उसे पूर्णता की ओर पहुंचाया।


श्री नेपोलियन ने भी यही किया था और उसने तो यहाँ तक कहा की असंभव शब्द को डिक्सनरी से निकाल दिया जाय। परमपूज्य महात्मा गाँधी ने प्रण किया था कि भारत से अंग्रेजों को हटाना है वह भी पूर्ण हुआ। संकल्प करने के लिए कुश और अक्षत की आवश्यकता नहीं पड़ती यह मन रुपी कुश और श्रद्धा रुपी अक्षत से ही किया जा सकता है। यदि हम उक्त प्रकार से प्रण अथवा संकल्प करते हैं तो कार्य निश्छित ही पूर्ण होगा इस प्रकार हमारे पूर्वजों ने ऐसा किया।
रघुकुल में यह प्रचलित था कि -


" रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई "।

 भीस्म पितामह ने भी प्रण किया तथा अनेक ने किया और कार्य हुआ आप भी मन में विचार करें और संकल्प करें की हमें परीक्षा में मेरिट में आना है तो उदाहरणों से पता चलता है कि की ताकत एवं कमी आड़े नहीं आ सकती आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आप कोई परिणाम चाहते हैं लेकिन मेहनत नहीं करना चाहते और न उस अमुक परिणाम को पाने हेतु कोशिश करते हैं।
 मेरी समझ में आपने जीवन का उद्देश्य है नहीं बनाया है। आप क्या बनना चाहते हैं और आप की कौन सी मंजिल है। पहले आप निश्चित करें की आप क्या बनना चाहते हैं क्या प्राप्त करना चाहते हैं और उसकी प्राप्ति के बाद उसका क्या उपयोग होगा। यदि उपयोग स्वहित हेतु होगा तो उत्ना कारगर नहीं होगा।जनहित की इच्छा से किये गये कार्य में सफलता अधिक मिलती हैं।



        स्वहित की इच्छा से करने वाले तप व श्रम राक्षसी प्रवर्ति के होते हैं । जैसे बहुत से राक्षसों ने किया और अंत में उसका परिणाम अच्छा नहीं रहा -
जनहित,समाजहित,मानव,जीव हितार्थ कार्यों में सफलता तो मिलती हैं, देव शक्तियों भी सहायता करती हैं।
संकल्प दिखावटी एवं नाहक प्रह्सन वाला नहीं होना चाहिए । मन के अंदर से भाव ुउत्पन्न होना चाहिए ।
जब भाव अंदर से उत्पन्न होगा तो उसमें रस निकलेंगें । आपके अंदर स्थाई भाव वाले ग्यारह रस हैं आप उनका प्रयोग करें । सचमुच में ये रस वैज्ञानिक भाषा में हार्मोन्स कहलाते हैं। इनकी बहुत बड़ी उपयोगिता है।


हार्मोन्स एवं रस बनावटी एवं नकली भाव से नहीं निकल सकते। सचमुच में आपको श्रद्धा और विश्वास के साथ करना है। धुर्व प्रहलाद ने संकल्प किया जिससे इस छोटे से बच्चे से  ईश्वर की तुलना की जाती हैं क्योंकि बच्चे सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ कार्य करते हैं । 
कथा है - कि एक बार एक बच्चे की मां ने अपने बच्चे से बोला कि भगवान को भोजन करा देना अर्थात भोग लगा देना तब ग्रहण करना । बच्चा नहीं जनता था कि भगवान भोजन नहीं करते। उसने रट लगा दी और अंत में भगवान को स्वयम आकर भोजन प्रसाद ग्रहण करना पड़ा ।


एक दिन की बात है कि बच्चों को पास होने की तरकीब बता रहा था कि आप सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित करें की कौन सी श्रेणी प्राप्त करना है दूसरा कार्य प्रतिदिन एक विषय की एक इकाई पढ़े पढ़ सकते हैं क्योंकि सुना और देखा हूँ कि कुछ लोग उपन्यास आदि मोटी मोटी पुस्तकें एक दिन में समाप्त कर देते हैं यदि आप चाहें तो चोबीस घंटे में ये इकाई आसानी से समाप्त कर सकते हैं न चाहने वाले ही समाप्त नहीं कर पाते।जहाँ चाह है वहां राह मिल जाता है ।
तीसरा कार्य बताया की आप अपना मूल्यांकन स्वयम करें की जो अध्धयन किया हूँ वह कितना दिमाग में रह गया है।


मनन एवं चिन्तन करें चोथा कार्य कठिनाईयां नोट करें और अपने से बड़े लोगों समझने की कोशिश करें यदि आप में चाह है तो समझाने वाले बहुत मिल जाएँगे। इस प्रकार का कार्य आप नित्य करें आपको सफलता मिलेगी । किसी भी वस्तु को प्राप्त करने कर लिए कठिन परिश्रम अथवा तपस्या करनी पड़ती है। यही तो तप है तप में बड़ी शक्ति है।


अपनी शक्ति ताकत को भूल गये हैं आप बहुत शक्तिशाली हैं आपके शरीर में 60 खरब कोशिकाए है  जिनमें माइत्कोइन्द्रिया विद्युत ग्रह मौजूद हैं। जाग्रत करें ।हनुमान जी जैसे अपनी ताकत को भूल गये हैं याद दिला रहा हूँ। याद करें और कार्य पर जुट 
जाएँ सफलता अवश्य ही मिलेगी मेरा दृढ़ विश्वास है। 

धन्यवाद 
दोस्तों पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए अगर आपको मेरा आर्तिकल पसंद आया हो तो कमेंट में अवश्य बताएं।

बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया हुई स्टार्ट





हेलो दोस्तों लंबे समय के प्रतिक्षा के बाद आखिरकार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गया है अब शालाओं को शिक्षक मिल जाएँगे। 


चायनित अभ्यर्थी को लंबे इंतजार के बाद अपना हक़ मिलने वाला है। लिंक ओपन करने के लिए यहाँ क्लिक करें
मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पात्र अभ्यर्थी को अब स्कूल जल्द आवंटित कर दिए जाएँगे । और शिक्षक अपने चयन किये शालाओं में ज्वाइनिंग ले सकेंगे । 


चयनित शिक्षक अपने ऑप्शन के शालाओं मे जोइनिंग कर सकते हैं और सेवा प्रारम्भ हो जाएगा और नए शिक्षक आने से शालाओं को शिक्षक मिल जाएँगे और बच्चों कि पढ़ाई स्टार्ट हो जाएगी । 

आगे जो भी अपडेट होता है आपको हमारे ब्लॉग में जानकारी प्रदान कर दी जाएगी।
इस तरह की जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग का विजिट करें।