माँ नर्मदा जी दरशन-
मात्र से पुन मिलता हैं ऐसी मान्यता है, और सारे कष्ट मिट जाते हैं । ऐसी है माँ नर्मदा जी ।
माँ नर्मदा तट चन्दन घाट जाने का रास्ता-
तो दोस्तों चन्दन घाट जाने के लिए जबलपुर अमरकंटक मार्ग से 5 किलो मीटर दूरी पर है। यहाँ पर माँ नर्मदा जी विराजमान हैं । चन्दन घाट जाने के लिए ग्राम सागर टोला से शहडोल रोड में 5 किलो मीटर कि दुरी पर है। तो आप यहाँ पर जरूर आइये और माँ नर्मदा जी का दर्शन करिये ।
यहाँ पर भव्य शिव मंदिर का निर्माण श्री राम लाल चक्रवर्ती जी के द्वारा कराया गया है जो बहुत हि मनोरम और शोभायमान है इस तट को सुंदरतम् प्रदान करता है । इस मंदिर का निर्माण उनहोंने बहुत श्रृद्धा से कि है ।
मंदिर कि कुछ खास झलकियां
https://drive.google.com/file/d/1H-9N75amKe9jd-wtL-M2c9_-58RJp_ql/view?usp=drivesdk
शिव जी को अर्पण करने से क्या क्या लाभ प्राप्त होता है-
शिव लिंग पर कचचा चांवल चढ़ाने से धन सम्पदा कि प्राप्ति होती है।
तिल चढ़ाने से समस्त पापों का नाश होता है।
शिव लिंग पर गेहूं चढ़ाने से सुयोग्य पुत्र कि प्राप्ति होती है।
शिव लिंग पर पानी चढ़ाने से परिवार के सदस्य का तेज बुखार कम होने कि मान्यता हैं।
शिव लिंग पर दूध मे चीनी मिलाकर चढ़ाने से बच्चों का मस्तिष्क तेज होता है।
भगवान शिव कि महिमा का बखान करना किसी कि बस कि बात नहीं है,
तो ऐसी आस्था विश्वास ईश्वर के प्रति जरूर रखिये ईश्वर सबके कष्ट दूर करेंगे । ईश्वर पर विश्वास रखिये जीवन मे कभी निराश नहीं होना चाहिए ।
मनुष्य के जीवन मे बदलाव-
हमेशा एक जैसा जीवन नहीं होता समय बदलता रहता है , कभी बुरे तो कभी अच्छे दिन जरूर आते हैं। प्रकृति तक को अनेक मौसम परिवर्तन का सामना करना पड़ता हैं। कभी बारिश तो कभी गर्मी , ठण्ड मौसम बदलता रहता है । ऐसे हि मनुष्य का जीवन है ,
मनुष्य का जीवन अमूल्य -
अपने जीवन को ईश्वर को अर्पित कर देना चाहिए वो सबका ख्याल रखते हैं । ईश्वर मे आस्था हि जीवन कि सच्चाई है अगर आस्था नहीं होगी तो ईश्वर को पाना मुश्किल हो जाता है। मैं इस लेख को पढ़ने वाले सज्जनों से निवेदन आग्रह करता हूँ, अपने माता पिता का ख्याल जरूर रखियेगा। आपके हर खुशी के लिए उन्होंने अपने खून पसीना बहाया है।