यहाँ बता दें अतिथि शिक्षकों द्वारा लंबे समय से आदेश का इंतजार किया जा रहा था, आदेश आने से अतिथि शिक्षकों को राहत मिला है ।वहीं कम वेतन पर रखे अतिथि शिक्षकों को हर साल पुनः आवेदन करना पड़ता है और 12 माह का वेतन नहीं मिलता जिससे अतिथि शिक्षकों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है और उन्हें परिवार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इसलिए अदेश आने से शिक्षकों में खुशी देखने को मिल रही है ।
तो चलते हैं आदेश में क्या लिखा गया है किस तरह कि भर्ती प्रक्रिया होगी पात्रता क्या होगी पूरी जानकारी के लिए इस लेख मे बने रहिये।
आपको बताते चलें आप हमारे ये है जिन्दगी ब्लॉग में ये न्यूज़ पड़ रहे हैं । तो दोस्तों शिक्षा विभाग ने यह आदेश 13 जुलाई को जारी किया है।
लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा जारी किये गए आदेश में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षक व्यवस्था करने के लिए जारी किया गया है।
यह आदेश कि प्रति 1.समस्त संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ।
2.समस्त जिला शिक्षा अधिकारी ।
3.समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी ।
4.समस्त संकुल प्राचार्य , प्राचार्य हाई / हायर सेकेण्डरी स्कूल मध्य प्रदेश। के लिए जारी किया गया है।
संदर्भ - 1. राज्य शासन का पत्र क्र /44-15/2010/20-2 दिनांक 09/11/2016
2.राज्य शासन का पत्र क्र /44-13/2017/20-2 दिनांक 07/07/2018
3.संचालनालय का पत्र क्र/रा.मा. शि. अ./अतिथि शिक्षक/2019/2013 दिनांक 04/07/2019
राज्य शासन के संदर्भित आदेश के अनुसार प्रत्येक शैक्षाणिक
सत्र मे रिक्त पदों के विरुद्ध SMC/SMDC द्वारा तैयार पैनल से अतिथि शिक्षक के आमंत्रण कि प्रक्रिया कि जाती है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों के आमंत्रण हेतु निम्नानुसार कार्यवाही करने के आदेश जारी हुआ है।
1. रिक्तियों का अपडेशान - अतिथि शिक्षकों कि आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से हो सकती है-
1.1 नियमित शिक्षक के कार्यरत नहीं होने के फलस्वरुप रिक्त होने के कारण।
1.2 नियमित शिक्षक के 15 दिन या अधिक दिवस के अवकाश / प्रशिक्षण इत्यादि के कारण।
1.3 शैक्षणिक सत्र 2022-23 से विद्यालयों कि रिक्ति को संकुल प्राचार्य द्वारा अतिथि शिक्षक पोर्टल में दर्ज किया जाएगा तदुपरांत जिला शिक्षा अधिकारी के ऑनलाइन अनुमोदन के उपरांत रिक्तियां अतिथि शिक्षक पोर्टल पर प्रदर्शित होगी।
1.4 नियमित शिक्षक के कार्यरत नहीं होने के फलस्वरुप रिक्ति दर्ज करने हेतु प्रक्रिय-
एजूकेशन पोर्टल के अनुसार रिक्ति ( स्वीकृत पद के विरुद्ध कार्यरत नियमित शिक्षक कि संख्या को घटाने पर )
कि सीमा के अंदर अतिथि शिक्षक कि रिक्ति दर्ज कि जा सकेगी।
1.5 नियमित शिक्षक के 15 दिन या उससे अधिक दिवस के अवकाश/ प्रशिक्षण इत्यादि के कारण निर्धारित अवधि के लिए रिक्ति दर्ज करने कि प्रक्रिया -
नियमित शिक्षक के अवकाश/ प्रशिक्षण इत्यादि के कारण नियमित शिक्षक के अनुपस्थिति अवधि हेतु अतिथि शिक्षक के लिए रिक्ति प्रदर्शित करने हेतु संकुल प्राचार्य द्वारा जानकारी अतिथि शिक्षक पोर्टल पर दर्ज कि जाएगी। जिसमें नियमित शिक्षक के प्रशिक्षण /अवकाश से वापिस आने कि तिथि भी अंकित करना होगा |
नियमित शिक्षक की अनुपस्तिथि अवधि के लिए अतिथि शिक्षक आमंत्रित किये जा सकेंगे|
1.6 अपडेशन में दर्ज की जा रही रिक्तियों के विरुद्ध यह भी अंकित किया जाय , रिक्ति वाले पद एवं विषय का पैनल विद्यालय में उपलब्ध है अथवा नही |
1.7 रिक्तियों को दर्ज/अनुमोदित करते समय अध्यापन व्यवस्था से संबंधित संचालनालय के निर्देश क्रमांक/22 दिनांक 04/01/2022 को ध्यान में रखा जाय |
2. विद्यालय जिनमे पैनल पूर्व से उपलब्ध है , उन विद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों का आमंत्रण -
2.1 विद्यालय जिनमे रिक्ति वाले पद एवं विषय का पैनल पूर्व से उपलब्ध है, उन विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के आमंत्रण में माननीय उच्च न्ययालय द्वारा दिनांक 11/10/2018 को दिए गए निर्णय की निम्नानुसार कणिका 27 {i i i} का पालन किया जाए |
2.2 कणिका - 2.1 में उल्लेखित निर्णय के परिपालन में विद्यालय में उपलब्ध पैनल से गत वर्ष कार्यरत अतिथि शिक्षक को ही प्राथमिकता के आधार पर रखा जाए | संबंधित से सहमति की स्तिथि में लिखित में असहमति प्राप्त कर अभिलेख में संधारित करें तथा पैनल से अगले क्रम के अभ्यर्थी को आमंत्रित किया जाए अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित करने की समय सारणी बिंदु क्र-5 पर है |
2.3 संदर्भित पत्र क्र-3 की कणिका 3.1.2 के अनुसार गत वर्ष 30% से कम परिणाम वाले आवेदक को अतिथि शिक्षक हेतु आमंत्रित नहीं किया जाए|
3. विद्यालय जिनमे पैनल पूर्व से उपलब्ध नहीं है , उन विद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों का आमंत्रण - विद्यालय में किसी विषय का पैनल उबलब्ध नहीं होने की स्तिथि में gfms पोर्टल पर प्रदर्षित रिक्तियों में यह उल्लेखित होगा कि इस पद/विषय की रिक्ति का पैनल विद्यालय में उपलब्ध नहीं है | आवेदक इन विद्यालयों में बिंदु क्र/4 में दी गई समय सारणी अनुसार आवेदन प्रस्तुत करेंगे|
विद्यालय प्राप्त आवेदनों के स्कोरकार्ड के आधार पर पदवार -विषयवार पैनल तैयार कर संदर्भित निर्देशों के अनुसार अतिथि शिक्षक को आमंत्रित करेंगे |
4. समय सारणी -
5. सामान्य निर्देश -
सी. एम . राइज विद्यालयों में भी विषय शिक्षकों के रिक्त पद हेतु उक्त प्रक्रिया के अनुसार अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित किया जाए |
5.2 विद्यालयों में प्रयोगशाला, खेलकूद तथा अन्य सह अकादमिक पदों के लिए अतिथि शिक्षकों के आमंत्रण के निर्देश प्रथक से जारी किए जाएंगे |
5.3 अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित करने के पूर्व यह सुनुश्चित करें कि आवेदक की GFMS पोर्टल में पंजीकृत जानकारी सत्यापित है अर्थात आवेदक के पास स्कोर कार्ड है | तथा स्कोर कार्ड में उस विषय के पैनल में स्कोर प्रदर्षित हो रहा है |
संस्था प्रमुख GFMS पोर्टल से आवेदक का स्कोर कार्ड डाउनलोड कर अभिलेख में संधारित करें |
5.4 किसी भी स्तिथि में ऑफ लाइन रूप से अतिथि शिक्षक को आमंत्रित नहीं किये जायें |
उक्त निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आदेश जारी किए गए हैं |
अतिथि शिक्षक हेतु नए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।