ब्लॉगर बनने के लिए कुछ जरूरी बातें
ब्लॉगर के जरिये अपना खर्च चलाना है तो आपको एक अच्छा अनुभव और स्किल की जरुरत होगी तभी आप इस आधुनिक समय में एक अच्छा ब्लॉगर बनकर अपना कैर्रियर बना सकते हैं इसके लिए आपको अपना श्रेष्ठ करना होगा l
एक अच्छा विषय का चयन और अन्य लोगों से बेहतर करना होगा तभी आप एक अच्छा प्रॉफिट ब्लोगिंग से earn कर पाएंगे ट्रेंडिंग नीच पे आपको काम करना होगा जेनुअन कंटेंट क्रिएट करना होगा और इन सब के लिए आत्म विश्वास का होना बहुत अवश्यक है l तो स्टार्ट करते हैं इन्हीं बातों पर विशेष चर्चा ब्लॉग्गिंग में हम आम तौर पर एक विशिष्ट क्षेत्र को नीच के रूप में देखते हैं l
जिसमे एक ब्लॉगर का हुनर किसी विशेष क्षेत्र में अच्छा खासा होना अवश्यक है तभी आप ब्लॉगर बनकर फ्यूचर सेट कर पाएंगे l
आज के समय में जिस विषय का जादा मांग है , आपको उन विषयों पर लिखना चाहिए ताकि आपका ब्लॉग ऐसे लोगों तक पहुँच सके जिनसे आपका ब्लॉग चल सके ऐसे विषय हैं स्वास्थ शिक्षा रोजगार और मनोरंजन और ज्ञान वर्धक विषय जादा सर्च किये जाते हैं l आज के ज़माने में आप सफलता पाने के लिए अपने ब्लॉग के जरिये एफिलिएट कर सकते हैं लोगों को नये स्किल शिखा सकते हैं और लोगों के मदद करके भी अच्छा पैसा कम सकते हैं इसके लिए आपको अच्छा आर्टिकल लोगों के समझ में आने वाले सरल भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है


